Please wait
विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic बंगाल में फिर गहराया बारिश का खतरा, सप्ताहांत में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी Sudhir wins historic भड़काऊ बयान मामले में दो थानों से तलब किए जाने पर बोले हुमायूं कबीर — 'गिरफ्तार करना है तो कर लें, परवाह नहीं' Sudhir wins historic अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल के विकास से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा Sudhir wins historic मुख्यमंत्री की चेतावनी के 12 घंटे के भीतर कार्रवाई, हुमायूं कबीर की सभा के तीन आयोजक गिरफ्तार Sudhir wins historic प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में यूसीसी लागू करने के लिए विधेयक, पारिवारिक कानूनों में बड़े बदलाव की संभावना Sudhir wins historic कल्याण बनर्जी ने किया मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का समर्थन Sudhir wins historic

नव निर्वाचित मेयर ममदानी के साथ मुलाकात में ट्रंप ने न्यूयॉर्क सिटी को सशक्त बनाने का दिया भरोसा

नव निर्वाचित मेयर ममदानी के साथ मुलाकात में ट्रंप ने न्यूयॉर्क सिटी को सशक्त बनाने का दिया भरोसा

22 Nov 2025

नव निर्वाचित मेयर ममदानी के साथ मुलाकात में ट्रंप ने न्यूयॉर्क सिटी को सशक्त बनाने का दिया भरोसा

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और न्यूयॉर्क के नव निर्वाचित मेयर जोहरान ममदानी के बीच शुक्रवार को व्हाइट हाउस में हुई मुलाकात अप्रत्याशित रूप से बेहद संयत और गर्मजोशी भरी रही। इस मुलाकात के बाद ट्रंप ने न्यूयॉर्क को सुरक्षित और सशक्त बनाने में ममदानी की मदद का भरोसा दिया। जबकि ममदानी ने भी ट्रंप की सराहना की।

 

न्यूयॉर्क शहर के नव निर्वाचित मेयर जोहरान ममदानी ने व्हाइट हाउस में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात की। मुलाकात के बाद ट्रंप ने कहा कि हम न्यूयॉर्क को सुरक्षित और सशक्त बनाने में नव निर्वाचित मेयर की पूरी मदद करेंगे। वहीं, ममदानी ने राष्ट्रपति की प्रशंसा करते हुए कहा कि बातचीत मतभेदों पर नहीं बल्कि न्यूयॉर्क वासियों की जरूरतों पर केंद्रित रही।

 

इस बातचीत की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा करते हुए ममदानी ने लिखा, `न्यूयॉर्क में कामकाजी लोग पीछे छूट गए हैं। दुनिया के सबसे धनी शहर में पाँच में से एक व्यक्ति ट्रेन या बस का किराया 2.90 डॉलर भी नहीं दे सकता। इसे लेकर मैंने ट्रंप से कहा कि अब समय आ गया है कि हम इन लोगों को फिर से हमारी राजनीति के केंद्र में लाएँ।'

 

गौरतलब है कि 4 नवंबर को न्यूयॉर्क सिटी के मेयर पद के लिए हुए चुनाव से एक दिन पहले ट्रंप ने चेतावनी देते हुए कहा था कि अगर ममदानी जीत गए तो न्यूयॉर्क शहर के लिए यह 'आर्थिक और सामाजिक आपदा' साबित होगी। ममदानी की जीत के बाद उनके संबोधन को लेकर पूछे गए सवाल पर भी ट्रंप ने तल्ख टिप्पणी करते हुए इसे 'बहुत गुस्से वाला' बताया और कहा था कि अगर वे वॉशिंगटन के प्रति सम्मान नहीं दिखाएंगे तो उनके सफल होने की कोई संभावना नहीं है।

 

जबकि ममदानी ने ट्रंप को अपना सबसे बड़ा दुश्मन बताते हुए कहा कि वे अपने दूसरे कार्यकाल में अवैध प्रवासियों पर सख्त कार्रवाई कर रहे हैं, जबकि न्यूयॉर्क शहर को प्रवासी ही ताकत देते हैं और अब यह शहर एक प्रवासी के नेतृत्व में चलेगा। ममदानी ने कहा कि अगर किसी तानाशाह को डराने का कोई तरीका है तो वह उन्हीं परिस्थितियों को खत्म करना है जिन्होंने उसे सत्ता हासिल करने में मदद की।

 

दोनों तरफ से की गई इन तीखी बयानबाजियों के बीच शुक्रवार को व्हाइट हाउस में हुई बातचीत को लेकर सभी की निगाहें थीं। हालांकि उम्मीदों के उलट दोनों नेताओं के बीच बेहद संयत और हल्के माहौल में बातचीत खत्म हुई।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


नव निर्वाचित मेयर ममदानी के साथ मुलाकात में ट्रंप ने न्यूयॉर
नव निर्वाचित मेयर ममदानी के साथ मुलाकात में ट्रंप ने न्यूयॉर्क सिटी को सशक्त बनाने का दिया भरोसा





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News